Showing posts with label love. Show all posts
Showing posts with label love. Show all posts

Friday, July 10, 2020

"जीवन मोती : Life Pearl"

zoshh
hindi poetry on life

"जीवन मोती : Life Pearl"
"जीवन मोती : Life Pearl"
"जीवन मोती : Life Pearl" (hindi poetry)

" जीवन मोती : Life Pearl "
चुकता ही जाता है
जीवन सोने में  
देखो
हरी घास पर
मोती सी बूदें 
नंगे पाओं से चलकर 
थोड़ा मस्तिष्क को ठंडा कर लें
क्यों न थोड़ा कम सो लें

दूर क्षितिज पर लालिमा खड़ी
बगुलों की कतारें, दर्शन को निकली 
चिड़ियों ने सुबह के राग छेड़े हैं 
बस ब्रम्ह रूप आते ही हैं अब 
क्यों न नतमस्तक कर 
अपने जीवन को रोशन कर लें 
थोड़ा कम सो लें

उषा की यह पहली किरण 
हो सकता है अंतर्मन में 
राग-रंग, रसगान, नृत्य भर,
मन के काले पर्दों को धो डाले
जीवन की बाती का तेल 
चुकता ही जाता है  सोने में , 
तो क्यों न
थोड़ा कम सो लें


तुराज